
तेज रफ्तार कितनी खतरनाक हो सकती है समय समय पर इसके परिणाम सामने आते रहते है लेकिन कुछ लोग इन हादसो से सबक लेना तो दूर भीड भाड वाली सडको पर भी रफ्तार के मोह को नही छोड पाते इसका जीता जागता रूप आज थाना रायपुर के चौकी बालावाल क्षेत्र में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पास देखने को मिला जहा एक कार नंबर UK0 7FB 9456 अपनी तेज रफ्तार के कारण सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया तथा कार को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटाया गया है। दुर्घटना के समय उक्त कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। गनीमत ये रही कि स्कूल के बच्चो की छुट्टी का समय नही था वर्ना ये दुर्घटना कितनी खतरनाक हो सकती थी आप खुद अंदज लगा सकते है फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्ट्या उक्त वाहन का तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटना प्रकाश में आया है।


More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री