उत्तराखंड में आने वाले चार-पांच दिनों में कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, यह रही पूरी अपडेट…..
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कुछ जगह हॉकी एक्टिविटी हो सकती है।उत्तराखंड बीते दिन तपती गर्मी से प्रदेश में अब कुछ राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है।मैदानी इलाकों में तीव्र बौछार व तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ तापमान को लेकर संभावना जताई जा रही है कि अभी तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा लेकिन फिर भी तापमान 40 डिग्री से अधिक जाने की संभावना नहीं जताई जा रही है।
साथ ही प्रदेश के 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम सविन बंसल की देवभूमि को नशामुक्त बनाने की कसरत हुई तेज़,ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, मेडिकल स्टोर और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी,
देहरादून पुलिस के आपरेशन प्रहार की भेंट चढ़ा जुआरियो का गैंग,पुलिस ने पूर्व पार्षद पति राकेश तिनका सहित सहित 18 जुआरियो को किया गिरफ्तार !
देहरादून से मसूरी जा रहा राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक खाई मे समाया,दुर्घटना मे ड्राइवर की दर्दनाक मौत परिचालक गंभीर हालत मे भेजा अस्पताल !