उत्तराखंड में यहाँ कांवड़ियों का हुड़दंग… ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद…….
हरिद्वार: टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा गया तो कांवड़ियों ने दरोगा पर ही हमला कर दिया।
बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।
भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं।
इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।


More Stories
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार