उत्तराखंड में यहाँ गाड़ियों में रंगीन लाइट और हूटर लगाने वाले सावधान! पुलिस सिखाएगी सबक…….
चमोली: सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा फ्लैशर लाइट लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जो कि न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। आज दिनांक 19.09.24 को यातायात पुलिस चमोली के उ0नि0 दिगम्बर उनियाल द्वारा फ्लैशर लाइट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लघन करने वाले 18 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों से फ्लैशर लाइट्स को हटाया।
फ्लैशर लाइट्स का उपयोग आमतौर पर आपात सेवाओं, जैसे कि एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड द्वारा किया जाता है। लेकिन कई वाहन चालक इन्हें अपने वाहनों पर अवैध रूप से लगाए रखते हैं, जिससे यह भ्रम उत्पन्न होता है कि वे भी किसी विशेष स्थिति में हैं। ऐसे में, अन्य वाहन चालकों को सड़क पर निर्णय लेने में कठिनाई होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

चमोली यातायात पुलिस ने सड़कों पर फ्लैशर लाइट्स के साथ चलने वाले वाहनों की पहचान की और उन्हें रोककर चालानी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह एक सतत प्रक्रिया होगी और नियमित रूप से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चमोली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
सड़क सुरक्षा हम सभी की एक सामूहिक जिम्मेदारी है, इस प्रकार के अभियानों से न केवल सड़क पर कानून-व्यवस्था बनी रहेगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। सभी वाहन चालकों को चाहिए कि वे नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
इस दौरान हे0कॉनि0 अशुतोष नौडियाल, कॉनि0 जोगेन्द्र, कॉनि0 राहुल जोशी मौजूद रहे।


More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!