उत्तराखंड में यहाँ मॉर्निग वॉक करने वाली आम जनता से अपील कर रही पुलिस , मोबाइल झप्पट्टामारों से बचने के लिए पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरूक……
हरिद्वार: मोबाइल झप्पट्टामारों से बचने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरूक। सुनसान व अंजान रास्तों/सड़कों पर सचेत होकर अथवा ग्रुप में जाने की दी जा रही सलाह। संदिग्ध बाइक चालकों की 112 पर अथवा व्हाट्सएप नंबर 9411112973 पर तुरंत करें शिकायत।
जनपद में सीपीयू हरिद्वार/रुड़की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर नहर पटरी, BHEL स्टेडियम रोड, कनखल, सोनाली पार्क, नहर पटरी कलियर आदि क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं, बुजुर्गों व आमजन को जागरूक कर सुनसान सड़कों व रास्तों पर सचेत रहकर अथवा ग्रुप के साथ मॉर्निंग वॉक किए जाने की अपील की जा रही है।
साथ ही अपने आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर संदिग्ध व्यक्ति/बाइक की फोटो/वीडियो लेकर पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9411112973 या अपने नजदीकी थानों के नंबरों पर सूचना देने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा