उत्तराखंड में यहाँ महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, घर में गूंजी एक बेटा और दो बेटियों की किलकारी……
देहरादून: महिला की यह पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की ग्राम पंचायत मगरोली के डोंडा गांव निवासी महिला की चिकित्सकों ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे और मां स्वस्थ हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां एक साथ आने से परिजन खुश हैं।
तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डाॅक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई।
महिला की यह पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेरक मित्तल ने परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।
बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह तुरंत छुट्टी लेकर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे।


More Stories
मोहम्मद अवतार और मो.मकसूद को बुलेट चलाने का शौक पड़ा भारी,देहरादून की रायपुर पुलिस ने बुलेट चोरी के आरोप मे दोनों को किया गिरफ्तार,बेचारे दो दिन भी नहीं घूम पाए चोरी की बुलेट मोटर साइकिल पर.!
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को दीं श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर.!
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा.!