उत्तराखंड में यहाँ यूपी के सांसद की कार का काटा चालान, हूटर बजाकर विपरीत दिशा में चला दी कार…….
ऋषिकेश: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी के सांसद की कार का चालान काट दिया। सुनकर आपको हैरानी होगी। लेकिन यह बिल्कुल सही है। दरअसल कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां ट्रैफिक जाम लगा था।
तो विपरीत दिशा से कार हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने लगी। जिससे विपरीत दिशा की ओर से आ रहा ट्रैफिक भी जाम हो गया। बस यही बात कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत को अखर गई और उन्होंने सांसद की कार को रोक लिया। कार के अंदर सांसद तो नजर नहीं आए लेकिन उनका बेटा और गनर सहित सात लोग बैठे हुए दिखाई दिए।
पूछताछ करने पर सांसद का बेटा और गनर सत्ता की हनक दिखाकर चौकी प्रभारी को डराने लगे। लेकिन चौकी प्रभारी ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते हुए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया। चालान की कार्रवाई से बचने के लिए सांसद का बेटा चौकी प्रभारी पर यूपी के कई अधिकरियों से फोन पर बात कराके दबाव डालने की कोशिश भी करता रहा, लेकिन उसकी एक न चली।


More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान