August 31, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट……

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा/कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

महोदय/महोदया, उपरोक्त विषयक अवगत करवाना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11.09.2024 को प्रातः 10:00 बजे. जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 एवं 13 सितम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड के देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से आयन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वषों के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यका की गयी है।

Share