March 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

स्वास्थ्य विभाग ने एडिक्शन डिस आर्डर विषय पर दिया प्रशिक्षण

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार, पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत पाबो, खिर्सू, पाटीसैंण, थलीसैण, कोट और घंडियाल के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत एडिक्शन डिसआर्डर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण पौड़ी स्थित उमेशा होटल में दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मनोचिकित्सक डॉ0 आशीष गुसांई ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न नशीले पदार्थ तम्बाकू, शराब, धुम्रपान आदि के उपयोग से होने वाली विभिन्न बीमारियों व उनके उपचारों में विभिन्न तरह की स्थिति तथा उनके निदान से सबंधित विषयों पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तथा केस स्टडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ0 जीशान अली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को फील्ड लेबल पर नशे के आदी लोगों की स्क्रीनिंग करने व उनकी काउंसलिंग किस प्रकार किए जाने को लेकर जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों हेतु यह ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण आगामी दिनों में जनपद के समस्त विकासखण्डों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सिंग कालेज डोभ श्रीकोट तथा इंजीनियरिंग कालेज घुडदौड़ी के चार वालिंटियर छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सीपीएचसी कार्डिनेटर शुभम नेगी, मनमोहन देवली, श्रीमती गीता रावत, स्वेता गुसांई आदि उपस्थित रहे।

 

You may have missed

Share