
आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता एवं सेरकी में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आंशिक क्षति के तात्कालिक सहायता राशि के चैक भी सौंपे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लेकर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नंगे पैर पानी में उतरे और स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्थिति सामान्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सेरकी में नाले का चौड़ीकरण करने के लिए आगणन बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र ज्वाइंट सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की घटनाओं से निपटने हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जिनका अधिक नुकसान हुआ है, उनके दुबारा आंकलन करने के राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, बीडीसी बालम सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के ईई डीसी उनियाल, लोक निर्माण विभाग ईई जितेंद्र त्रिपाठी, पीएमजीएसवाई के ईई संजीव श्रीवास्तव, जलनिगम के ईई संजीव वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एमपी शाही, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!