गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के 26 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बुधवार को नेशनल आयुष मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धावस्था शिविर आयोजित किए गए जिसमे 60 वर्ष से अधिक आयु के 750 वृद्धजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण की गई।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुनील कुमार रतूडी ने बताया कि बुधवार को चमोली जिले के सभी 26 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्धावस्था शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 साल से अधिक आयु के वृद्धों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें सामान्य जांचें औषधि वितरण तथा वृद्धावस्था में होने वाली समस्याओं से निपटने के आयुर्वेदिक चिकित्सा सुझाव तथा बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिएआयुर्वेदिक दिन चर्या की जानकारी दी गई। साथ ही योग, ध्यान, प्राणायाम आदि अपनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ ही वृद्धजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्हें मौसम के अनुरूप स्वयं को ढालने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है। परिजनों को भी इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान