राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
जिला पंचायत में स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष ने स्वास्थ्य अधिकारियों को डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्याें की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि जिलें में फॉगिंग व जागरूकता कैंप हो रहे हैं। अस्पतालों में रक्त की व्यवस्था के लिए शिविर लग रहे हैं। अभी तक लगभग 10,000 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। डॉ. निधि ने कहा कि जिले स्तर पर आयुष्मान मेले का आयोजन हो रहा है। बैठक में जिला पंचायत के सदस्य राजेश बलूनी, धीरज नौटियाल, टीना सिंह, बबीता चौहान, गणेश कुमार भट्ट, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, डॉ. एनके त्रिपाठी, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. स्नेहलता रतूड़ी मौजूद रहीं।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं