June 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने केदारनाथ से वापस लौटी महिला को सकुशल किया बरामद, यात्रा से वापस लौटते समय आपस मे हो गई थी कहा सुनी,

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने केदारनाथ धाम यात्रा से वापस लौट रही गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया है बरामद महिला का केदारनाथ से लौटते समय उसके पति से कहासुनी होने पर दूसरे रास्ते पर निकल जाने के कारण बिहार पहुंच गई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.05.2026 को शिकायतकर्ता मनीष अग्रहरि पुत्र दलीप अग्रहरि निवासी मछरिया रोड थाना नोबस्ता कानपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली लक्सर में सूचना दी गई कि उनकी पत्नी प्रज्ञा (उम्र 28 वर्ष) का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर में अभियोग मु0अ0सं0- 430/26 पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश परक्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में थाना पुलिस व SOG रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी सहायता से लगातार खोजबीन करते हुए, परिजनों को साथ लेकर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया गया।

अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा महिला को बेगूसराय, बिहार से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ केदारनाथ घूमने गई थी। वापसी के दौरान देहरादून में दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद ट्रेन में सफर करते समय वह पति से अलग होकर चली गई थी।

परिजनों द्वारा महिला की सकुशल बरामदगी पर हरिद्वार उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

*पुलिस टीम*

1. प्रवीण सिंह कोश्यारी – SHO लक्सर

2. ⁠उ0नि0 नितिन चौहान

3. ⁠उ0नि0 विपिन कुमार

4. ⁠हे0का0 विनोद कुमार

5. ⁠रियाज अली

6. ⁠कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट

7. ⁠म0कानि0 रीतू शर्मा

8. ⁠SOG टीम रुड़की हरिद्वार

Share