
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने किसानो के खेतों में हो रही ट्यूबवेल मोटर्स तार चोरी का ख़ुलासा कर दिया है लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के माल के साथ 01 शातिर चोर को दबोच लिया है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के क़ब्ज़े से साढ़े चार किलो तार बरामद भी बरामद किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मोनू सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी डुमनपुरी, लक्सर तथा दिनांक 04.12.2025 को विनोद कुमार पुत्र कबूलचन्द, निवासी कुआखेड़ा, लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरों से कॉपर वायर चोरी कर ली गई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही तांबे की तार चोरी की घटनाओं का SSP हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए अनावरण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा विशेष पुलिस टीमों को क्षेत्र में रवाना कर रात्रिकालीन गश्त, ट्यूबवेल स्थलों पर निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर फोकस करते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अभियान संचालित किया गया।
गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा, मैनुअल इनपुट तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिनांक 04.12.2025 को क्षेत्र सुल्तानपुर, लक्सर से 01 संदिग्ध व्यक्ति को लगभग 4.5 किग्रा कॉपर वायर के साथ दबोचा गया।
पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटर से तांबा वायर निकालकर चोरी करना स्वीकार किया।
⚖️ पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 889/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
2. मु0अ0सं0 1221/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
*नाम पता आरोपित*
साहिल पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
*बरामद सामान*
कुल 4.5 किग्रा कॉपर (तांबे) की तार
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 नीरज रावत
3. हे0का0 प्रदीप कुन्नोजिया
4. का0 संदीप रावत
5. का0 बीरेन्द्र रावत

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पीकअप से टकराई इको गाड़ी, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल