June 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस ने दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था की ज़मीन के फ़र्ज़ी कागज बनाकर बेचने वाले आरोपी मुर्सलीन को किया गिरफ्तार !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

हरिद्वार की कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने *बी0डी0 इंटर कॉलेज धोखाधड़ी करके भूमि विक्रय करने के मामले में एक और गिरफ्तारी कर ली है पुलिस इस मामले मे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है आपको याद दिला दे की दिनांक 22/03/2026 को दयानन्द एंग्लो वैदिक संस्था के आजीवन सदस्य सुधीर कुमार त्यागी द्वारा थाने पर तहरीर दी की प्रतिवादी दुष्यन्त कुमार द्वारा अन्य सदस्यो के साथ मिलकर फर्जी सोसाइटी बनाकर धोखाधडी कर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक की 8 ½ बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बिना किसी की अनुमति पत्र दिखाए विनय सैनी निवासी राजेन्द्र नगर रुडकी को बेच दी है। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 135/26 धारा 318(4), ,336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुख्य आरोपी दुष्यन्त कुमार को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था जबकी विवेचना प्रचलित थी।

 

पुलिस लगातार प्रकरण में संलिप्त वांछितो की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन उक्त वांछित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अलग- अलग स्थानो पर छुप कर रह रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को लगातार सक्रिय रख गुप्त सूचना पर दिनांक-31/05/2026 को वांछित मौ0 मुर्सलीन को गिरफ्तार किया। नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एवं अन्य वांछित की तलाश की जा रही है।

 

*विवरण आरोपित-*

मौ0 मुर्सलीन पुत्र असगर निवासी ग्राम शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

 

*पुलिस टीम-*

1-व0उ0नि0 रमेश सैनी

2-कानि0 उवैदल्लाह

Share