March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

लघु उद्योग भारती की हरिद्वार इकाई ने कार्यक्रम किया आयोजित ,हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया प्रतिभाग !

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

लघु उद्योग भारती, हरिद्वार इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद हरिद्वार के सैकड़ों लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाते हुए उद्योगों के समग्र विकास हेतु व्यावहारिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता भी अपन हुए जिसके अंतर्गत उद्यमियों को रियायती दरों पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर संसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उद्यमियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना लघु उद्योग भारती का प्रमुख लक्ष्य है। संगठन द्वारा उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, तकनीकी उन्नयन, विपणन सहयोग एवं प्रशिक्षण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार जैसे औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग न केवल आर्थिक विकास का आधार है अपितु हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन भी है।लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया कि संगठन निरंतर संवाद एवंसकात्मक समन्वय के साथ उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सरकार एवं प्रशासन के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उद्योगों से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें जीएसटी, बैंकिंग सुविधाएँ, श्रम कानून, कच्चे माल की उपलब्धता, निर्यात संभावनाएँ एवं स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

You may have missed

Share