
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस ने पेपर कटर से जानलेवा हमला करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस को पकड़े गए आरोपों के पास से तेज धार वाला खतरनाक पेपर कटर बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 25/07/2025 को वादी इसरार पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी आरिफ पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा वादी के गर्दन व दाहिने हाथ पर चाकू से बार करना व मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी के मस्कन/रिश्तेदारों/अन्य संभावित स्थानो पर दबिश दी गई मुखबीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया है।
उक्त के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25-26/07/2025 को आरोपी आरिफ पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर को शिव मूर्ति के पास से धर दबोचा।
*नाम व पता आरोपी*
आरिफ पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
01अदद कटर (ब्लेड)
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-कांस्टेबल दीपक चौहान
3-कांस्टेबल रणवीर सिंह

More Stories
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में की छापेमारी, मौके पर मिली खामियों को देख चढ़ा डीएम का पारा !
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने की अनूठी पहल: ‘रात्रि चौपाल’ के जरिए गांवों में मजबूत कर रही सुरक्षा का घेरा, ग्रामीणों से मिलकर जानी उनकी समस्या और परेशानी !
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली