विदेशी महिला हुई हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की मुरीद*
*महिला का आगरा में खोया एप्पल आईफोन 6 मंगवाकर किया सुपुर्द*
*बोली “ये पुलिस द्वारा की गई एक इमानदार मदद है, भारत की इन सुनहरी यादों के बारे में वापस जाकर सभी को बताऊंगी*
*कोतवाली नगर हरिद्वार*
अपने गाइड के साथ आगरा घूमने पहुंची न्यूयॉर्क अमेरिका निवासी मार्ग्रेट का आईफोन 6 आगरा में कहीं गुम हो गया था। आगरा के पश्चात मार्ग्रेट जब हरिद्वार पहुंची तो उन्होंने चौकी रोडीबेलवाला में इस संबंध में जानकारी दी।
विदेशी नागरिक की समस्या के हल हेतु प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने उक्त एप्पल मोबाइल को खोजकर आगरा से हरिद्वार मंगवाया तथा उक्त महिला के सुपुर्द किया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा