राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पुलिस ने गंग नहर लोहे के पुल पर काँवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों को फल , पेयजल, जूस, ओआरएस वितरित किए । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने स्वयं उपस्थित होकर शिव भक्तों को फल वितरित किए।उन्होंने कहा कि सावन माह में शिव भक्तों की सेवा करने से महान पुण्य की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि तमाम पुलिस प्रशासन कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सजग रहकर कार्य कर रही है। उन्होंने कावड़ यात्रियों से अपील कि वे शांतिप्रिय माहौल मे जल लेकर सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य को जाएं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अवगत कराएं क्योंकी हरिद्वार पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता की जाएगीl उन्होंने कहा कि
आगामी दिनों में डाक कांवड़ को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन् का प्लान तैयार कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों तक भरी वहां क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।चप्पे पर पुलिस फोर्स भी अन्य फोर्स नजर बनाए हुए और प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।शिव भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएंगी।इस अवसर पर ए एस पी बिजेंद्र डोभाल,सी ओ रानीपुर जितेंद्र मेहरा, सी ओ ज्वालापुर शांतनु पराशर,पीआरो कमल कुमार पाठक,थाना प्रभारी बहादराबाद नरेश राठौड,बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर,शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन