*हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*भारी मात्रा में गांजे (121 kg से ज्यादा) के साथ 02 नशा तस्कर दबोचे, कीमत लगभग 18 लाख*
*अलग अलग वाहनों से कर रहे थे गांजे की तस्करी*
*तस्करी में प्रयुक्त डिजायर व महिंद्रा kUV 100 जब्त*
*धर्मनगरी में नहीं घोलने देंगे जहर:: एसएसपी*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″* अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। CO ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत से बांस बगड़ घाट, चमोली निवासी दिनेश व देवेंद्र को 02 अलग अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजे (121 kg से ज्यादा) की तस्करी करते हुए दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों द्वारा गांजा चमोली से लाना बताया और उक्त माल डोईवाला निवासी राजेंद्र का होना बताया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- दिनेश पुत्र करन सिंह निवासी बाज बगड़ रेनिहाट थाना घाट जिला चमोली
2- देवेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी उपरोक्त
*बरामदगी-*
1 लगभग 121 KG से अधिक अवैध गांजा
2 कार डिजायर
3 कार महिंद्रा KUV 100
*पुलिस टीम*
1- CO ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल
2- विनोद थपलियाल SO श्यामपुर
3- चरण सिंह I/C चंडीघाट
4- हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह
5- का0 राजवीर सिंह
6- का0 अजय बिष्ट
7- का0 चालक मोहन सिंह
ANTF टीम जनपद हरिद्वार

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश