*बदलाव आ रहा है नजर, पुलिस की चौपाल का दिखने लगा है सकारात्मक असर*
*जागरुक जनता ने 02 नशा तस्करों को दबोचकर किया पुलिस के सुपुर्द*
*ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जनता को किया जा रहा है जागरूक*
*दबोचे गए अभियुक्तों के कब्जे से 1.2 ग्राम स्मैक बरामद, 02 फरार की तलाश जारी*
कोतवाली ज्वालापुर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सार्थक बनाने के लिए जमीनी स्तर पर नशा तस्करी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ जनता को जागरुक करने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चौपाल के माध्यम से जनता से किया जा रहा संवाद अपना सकारात्मक प्रभाव दिखा रहा है।
एसएसपी श्री अजय सिंह की पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मौहल्ला पांवधोई के लोगों द्वारा दिनांक 21.02.2023 को 02 अभियुक्तों को 1.2 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ कर ज्वालापुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार हिरासत में लेने के पश्चात पुलिस टीम अब मौके से छूट छुटाव कर भागने में कामयाब रहे 02 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।वैसे सोचने वाली बात ये है कि एक ग्राम स्मैक मे पुलिस ने चार आरोपी बना दिये देखते है अदालत इस अपराध का क्या संज्ञान लेती है।
*नाम पता अभियुक्त-*
1.गौरव वत्स पुत्र रवि शंकर निवासी सैमराक स्कूल नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार
2.सोनू पुत्र खेमचंद निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ी बेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार
*फरार अभियुक्त-*
1. सैदुल पुत्र जमील निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर हरिद्वार (फरार)
2. सोनू उर्फ लंगड़ा पुत्र इस्लाम उर्फ लार्मी निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर हरिद्वार (फरार)

More Stories
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विवाहिता महिला को ब्लैकमेल करने वाले मोहमद आशिक को किया गिरफ्तार,आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता महिला को प्रेमजाल मे फसा कर बनाये थे अवैध सम्बन्ध, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान बना लिया था अश्लील वीडियो, वीडियो के दम पर महिला के पति को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी के फरार साथियो की तलाश मे जी जान से जुटी.!
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार