
*50000 के इनामी के साथ हरिद्वार पुलिस की सेंचुरी पूरी*
*वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की जद में आया एक और ईनामी*
*पंजाब से दबोचा गया नाबालिग का अपहरण करने वाला ₹50000 का इनामी अभियुक्त*
*लगातार 5 साल से चल रहा था फरार*
*आरोपी पोक्सो मामले में था वांछित*
*कोर्ट द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के बाद भी कोर्ट में उपस्थिती नहीं कराई थी दर्ज*
*संपति कुर्क होने के बाद भी लगातार फरार था आरोपी*
*थाना भगवानपुर*
दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई।
माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर माननीय न्यायालय द्वारा को भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
जिसपर आईजी गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को *”05 साल बाद”* दबोचने में सफलता हासिल हुई।
*नाम पता इनामी अभियुक्त*
अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब
*पुलिस टीम*
राजीव रौथाण प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर
1- व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी थाना भगवानपुर
3- हे0का0 246 विनोद कुमार थाना भगवानपुर
4- का0 354 उवैद उल्ला थाना भगवानपुर

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!