
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
फायर स्टेशन रुड़की को मिली सूचना पर दमकल कर्मियों ने फौरी एक्शन कर अपार्टमेंट्स की तरफ बढ रही आग पर काबू कर लिया फायर ब्रिगेड टीम के रिस्पांस टाइम को देख अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोग,फायर टीम के मुरीद हो गये स्थानीय लोखो ने इस घटना के बाद हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। प्राप्त सूचना के आधार पर कल दिनांक 21 अप्रैल 2024 को समय 20:57 पर MDT से प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल महावीर एंक्लेव निकट गायत्री अपार्टमेंट्स थाना गंगनहर पहुंची। नहर किनारे जंगल में झाड़ियां में भयंकर 🔥🔥आग लगी थी जो कि तेजी से अपार्टमेंट की और बढ़ रही थी। घटनास्थल पर सड़क मार्ग न होने के कारण दोनों मोटर फायर इंजन को सड़क किनारे खड़ा कर फायर यूनिट कर्मी पैदल🏃♀️🏃♀️🏃♀️🏃♀️ ही घटनास्थल पर पहुंचे तथा हरे पेड़ की टहनियों तोड़कर उक्त आग 🔥को पीट पाटकर (beating method) से कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयास से उक्त आग 🔥को पूर्ण रूप से बुझाया।
निकटवर्ती अपार्टमेंट की ओर बढ़ रही आग 🔥 से झाड़ियां एवं सुखे पत्ते आदि जल गए थे अन्य कोई जनहानि नहीं हुई उक्त क्षेत्र में जहरीले सांपों का भी बहुतायत होना बताया गया है लेकिन फायर यूनिट कर्मियों द्वारा फायर बूट आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ उक्त स्थल पर कार्य किया गया।
अपार्टमेंट वासियों ने फायर यूनिट की तत्काल एवं जोखिमपूर्ण कार्यवाही एवं रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की। अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की को सूचित किया गया।
*फायर रेस्क्यू टीम का विवरण-*
1. लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
2. चालक विपिन सिंह तोमर
3. चालक नरेंद्र सिंह तोमर
4. फायरमैन हरिश्चंद्र राणा
5. फायरमैन रविन्द्र सिंह
6. फायरमैन सुरेश कुमार
7. फायरमैन अजय रावत शामिल थे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार