उत्तराखंड में यहाँ जन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी, चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की हालत गंभीर……
देहरादून: जन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी, चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की हालत गंभीरवरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया।
कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं।पटियाला में अपने जन्मदिन पर केक खाने से 10 साल की मासूम की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि देहरादून में भी एक व्यक्ति की अपने जन्मदिन पर केक खाने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी वरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया। कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण और तीन अन्य लोगों को उल्टियां होने लगीं। इनमें से वरुण राठी की तबीयत काफी बिगड़ गई।
उन्हें उल्टियां के साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें इन्फेक्शन की पुष्टि हुई। उधर, यह सूचना मिलने के बाद कुछ लोग पटेलनगर स्थिति दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया।
लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी हैपुलिस ने भी दुकान पहुंचकर जानकारी हासिल की। वरुण राठी की पत्नी सोनिया राठौर ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। उसी को खाने से उनके पति की हालत खराब हो गई है। खबर लिखे जाने तक वरुण अस्पताल में ही भर्ती थे। बता दें कि इससे पहले पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन पर खराब केक खाने से ही एक दस साल की मासूम की मौत हो गई थी।


More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री