उत्तराखंड में घर बैठ चुके हरक सिंह रावत केदारनाथ सीट खाली होते ही फिर हुए सक्रिय, रावत ने केदारनाथ उपचुनाव लड़ने के दिए संकेत…….
देहरादून: उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कई सालों बाद उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं पिछले एक महीने में हरक सिंह की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हैं माना जा रहा हैं कि हरक सिंह केदारनाथ सीट खाली होने के बाद सक्रिय हुए हैं।
वही हरक सिंह ने केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से कभी भी टिकट की दावेदारी नहीं की है। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में लंबे समय तक मंत्रिमंडल में शामिल रहा। मेरे पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। मैं टिकट की कभी दावेदारी नहीं करता पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देती है उसे निभाता हूं।
आपको बता दें कि केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर अभी से सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं। राजनीतिक दलों के संभावित दावेदार भी अपने स्तर से माहौल बना रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि हरक सिंह रावत को कांग्रेस इस उपचुनाव में मैदान में उतार सकती है।

More Stories
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर जनपद में चला संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान;.जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम सहित स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की कि गहन जांच,जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; के के अग्रवाल जिला पूर्ति अधिकारियो.!
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!