उत्तराखंड में सोमवार को पानी के लिए तरसेगी आधी हल्द्वानी, तीन घंटे बंद रहेगा फिल्टर प्लांटर……
हल्द्वानी: Water Crisis आधी हल्द्वानी की 25 हजार आबादी को सोमवार की शाम पानी को लेकर जूझना पड़ेगा। गौला बैराज से जिस स्थान पर फिल्टर प्लांट को पानी दिया जाता है वहां अत्यधिक सिल्ट जमा हो गई है। इस पर सिंचाई विभाग सोमवार को सिल्ट की सफाई करेगा। मंगलवार से पानी सप्लाई की व्यवस्था दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।
नैनीताल रोड, बरेली रोड, ऊंचापुल, चौफुला, बिठौरिया, लालडांठ, कालाढूंगी रोड समेत आधी हल्द्वानी की 25 हजार आबादी को सोमवार की शाम पानी को लेकर जूझना पड़ेगा।
हालांकि, सुबह पानी आएगा, लेकिन जिन क्षेत्रों में सिर्फ शाम के समय ही पानी आता है, वहां मंगलवार को ही पानी की आपूर्ति हो सकेगी। सोमवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक फिल्टर प्लांट बंद रहेगा।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा