
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
आज दिनांक 16. 12 . 2024 को समय लगभग 11.30 बजे एसओजी काशीपुर एवं कोतवाली काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चेकिंग कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर उक्त मोटरसाइकिल चालक द्वारा पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में मोटरसाइकिल चालक को मुठभेड़ में दबोच लिया गया है दौराने मुठभेड़ मोटरसाइकिल सवार के दाहिने पैर पर गोली लगी है। मोटरसाइकिल सवार का नाम मुनाजिर पुत्र नसरत निवासी बाबर खेड़ा थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर है । जिसके कब्जे से अवैध स्मैक, अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुए हैं।

पूछताछ से पता चला कि इस पर पूर्व में भी कई मुकदमे हैं। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है।

More Stories
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना