
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार :सिनेमाघर के कंपाउंड मे बने रेस्टोरेंट्स मंहगे दामो पर खाने पीने का सामान जरूरत से भी ज्यादा रेट पर बेचकर ग्राहको की जेबे साफ करते है इतना ही नही ग्राहको को गलत बिल देने मे भी गुरेज नही करते है इसी तरह का एक मामला कोटद्वर के प्राइड सिनेमा मे देखने को मिला जिसमे ग्राहक द्वारां सामान लेने के बाद ग्राहक को फर्जी बिल थमा दिया था अब इस संबंध में राज्य कर विभाग ने कार्यवाही की है। कोटद्वार राज्य कर कार्यालय के सहायक आयुक्त मोहम्मद यासिर ने बताया की बीते 1 अगस्त को काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार निवासी एडवोकेट अवनीश अग्निहोत्री द्वारा तड़ियाल चौक स्थित के प्राइड सिनेमा के खिलाफ शिकायत की गई थी कि सिनेमाघर के रेस्टोरेंट स्टाफ द्वारा उन्हें दिए गए बिल में GST नंबर नही था ।जबकि रेस्टोरेंट काफी पुराना है और उसमे बिकने वाले सामान की कीमत के अनुसार वो छोटे रेस्टोरेंट की श्रेणी में यानी GST के दायरे से बाहर नहीं हो सकता। साथ ही इसका ऑनलाइन पेमेंट करने का स्क्रीनशॉट भी दिया जिससे रेस्टोरेंट स्टाफ अपने बिल को नकार न सके।ऐसे में सिनेमाघर द्वारा ग्राहकों से अच्छी खासी रकम लेने के बाद उस पैसे का हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार को ना देना सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाना है जबकि ग्राहक रेस्टोरेंट में उस सामान की पूरी रकम दे रहा है। इस शिकायत के बाद GST की टीम द्वारा के प्राइड सिनेमा के रेस्टोरेंट पर जाकर निरीक्षण किया और पाया की रेस्टोरेंट GST में पंजीकृत है लेकिन ग्राहक को गलत बिल दे रहा है। ऐसे में पहले KAY CINEMAS को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने के कारण KAY CINEMAS रेस्टोरेंट के खिलाफ 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। ऐसे में सभी ग्राहकों से अपील है की बिल अवश्य लें, सही बिल लें और संभव हो सके तो ऑनलाइन पेमेंट ही करें जिससे विभाग को शिकायत मिलने पर जांच करने में आसानी हो।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु