
युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह की शासन में हुई वार्ता के क्रम में अब ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पूरे प्रदेश में पत्रकारों का बीमा करवायेगी। इसी परिप्रेक्ष्य में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि संगठन के प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देशों के क्रम में जल्द ही पूरे जिले में शिविर लगा कर 59 वर्ष तक की आयु के श्रमजीवी और सक्रिय पत्रकारों को पंजीकृत/सूचीबद्ध करते हुए उनका का बीमा करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीमा राशि भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार कल्याण कोष से अदा की जाएगी। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पत्रकार को प्रदेश सरकार की ओर से 3000/- प्रति माह की पेंशन भी दिलायी जाएगी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों के साथ-साथ बिना किसी भेद-भाव के अन्य पत्रकार चाहे वह किसी भी संगठन के हो अगर उनकी इच्छा हो तो उनका भी पंजीयन बीमा के लिए करवाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया है कि पंजीकृत पत्रकारों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, दो लाख का दुर्घटना बीमा व दिब्यांग की स्थिति में एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सरकारी सेवा करने वालों को इसका लाभ नहीं मिल पायेगा।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द