नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर सदैव ही एक अद्भुत आध्यात्मिक शांति की और असीम ऊर्जा की अनुभूति होती है। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर अलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहाँ देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने के हर संभव प्रयास कर रही है और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यहां पर अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी से यहां की चुनौतियों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

More Stories
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे युवती क़ी गला काटकर हत्या से फैली दहशत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्ज़े मे, पुलिस के आला अधिकारियो ने मौके का किया मुआयना, युवती क़ी हत्या कर शव को कुड़े के ढेर मे फैका गया है वारदात को कही और दिया गया है अंजाम -एसपी सिटी देहरादून !
देवबन्द पुलिस ने गोदाम से गैस सिलेंडर चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,, अब पुलिस आरोपी क़ी निशानदेही पर सिलेंडर बरामद करने का कर रही प्रयास.!
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,