
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर मसूरी के ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। परिसर में एक साथ तीन महत्त्वपूर्ण अवसरों का उत्सव मनाया गया। पैट्रिशियन ब्रदर्स की 150वीं वर्षगांठ, उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती, और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके बच्चों के प्रति प्रेम व दृष्टिकोण को याद किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी मौजूद रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्यशाली है क्योंकि जिन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना है, वही बच्चे आज उत्सव के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना, आत्मनिर्भर भारत की स्थापना और विश्वगुरु का स्थान प्राप्त करना है।
राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। बच्चों को सही शिक्षा और मूल्य मिले तो हम तीसरे, फिर पहले स्थान पर पहुँच सकते हैं। सेंट जॉर्ज कॉलेज के छात्रों ने उत्तराखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे राज्यपाल ने विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, शिक्षकों का समर्पण, और समग्र वातावरण यह प्रमाणित करता है कि यह संस्था वैश्विक स्तर पर अपनी उत्कृष्टता बनाए हुए है।
राज्यपाल ने विद्यालय के 150 वर्षों की विरासत, इमारतों की भव्यता और यहां के शिक्षकों के प्रति छात्रों के आदर को “प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले सौ वर्षों में जो संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में भारत आईं, उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेंट जॉर्ज कॉलेज की पहचान आज विश्वभर में एक “नंबर वन शैक्षणिक संस्थान” के रूप में है। राज्यपाल ने कॉलेज के पूर्व छात्रों को भी नमन करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थी आज देश की सेना, प्रशासनिक सेवाओं, स्वास्थ्य क्षेत्र, विज्ञान, तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।
बाइट राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त)

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस