-रविवार 15 को होगा माता मूर्ति उत्सव
गोपेश्वर (चमोली)। रविवार 15 सितम्बर को माणा के माता मूर्ति मंदिर में माता मूर्ति उत्सव का आयोजन होगा। जिसके लिए शनिवार को भगवान श्री बदरीनाथ को माता मूर्ति आने का न्यौता देने के लिए माणा से श्री घंटाकर्ण जी महाराज श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंच गये है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले शनिवार शाम को सीमांत गांव माणा से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीनाथ को मातमूर्ति आने का न्यौता देने श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंच गये है। शनिवार को ही प्रातः काल नारद कुंड के समीप देव ऋर्षि नारद की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर रविवार को प्रातः पूजा-अर्चना तथा बालभोग के बाद दस बजे श्री उद्धव जी पालकी में बैठकर समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान करेंगे। तथा शायं तीन बजे तक माता मूर्ति में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रातः दस बजे दिन के बाद सांय तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा।
रविवार शायंकाल तीन बजे बाद पुनः मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुल जायेगा। तथा देर शाम बदरीनाथ मंदिर में श्री कुबेर जी का देवस्नान गाडू भी संपन्न होगा। माता मूर्ति पहुंचकर श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर में माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। तथा माता मूर्ति मंदिर में अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न होगी एवं भगवान बदरीविशाल का दिन का भोग माता मूर्ति में ही लगाया जायेगा। सांय तीन बजे के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हो जायेंगे।

More Stories
एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने सोनप्रयाग पहुंचकर किया यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण,वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली अपेक्षित वृद्धि के दृष्टिगत प्रभावी पुलिस व भीड़ प्रबन्धन करने के दिए गए निर्देश, हर श्रद्धांलु को सुरक्षित दर्शन कराकर वापस भेजना हमारी पहली प्राथमिकता – निहारिका तोमर sp रुद्रप्रयाग !
एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति का असर, पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा,चोरी के जेवरात सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में !
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के जारी किये निर्देश।