राजेन्द्र शिवाल(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र दिया। मांग पत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार भाबर क्षेत्र के काश्तकारों का खेती, पशुपालन, बागवानी ही जीवन यापन करने का लम्बे समय से प्रमुख साधन रहा है। कृषि भूमि का वर्तमान समय में आवासीय भवनों व व्यवसायीकरण होने के कारण खेती पर निर्भर काश्तकारों की आय के संसाधन समाप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार भाबर को नगर निगम में सम्मलित करने के बाद भाबर क्षेत्र की कृषि भूमि भी नगर निगम की परिधि में आ गई है, जिससे क्षेत्र के काश्तकारों को ग्रामीण क्षेत्र की भांति विभिन्न मदों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, छूट व किसानों से संबंधित अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
श्रीमती खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री से कहा कि पूर्व की भांति किसानों को सभी सरकारी लाभ यथावत मिलने चाहिएं।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!