गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कृषि विभाग की ओर से जोशीमठ के केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही छात्रों को फील्ड विजिट कराके मृदा नमूना एकत्रीकरण की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।
मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए मृदा परीक्षण की जानकारी देने के लिए जनपद चमोली के दो केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया था। जिसमें केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ में छात्रों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता की जानकारी दी गई है और आगामी सात मई को केंद्रीय विद्यालय ग्लवादम में छात्रों को मोबाइल एप के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य एवं सैंपल कलेक्शन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लाक प्रभारी रघुवीर कामदी एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी मांगेराम के माध्यम से छात्रों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता की जानकारी दी जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद