September 17, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गौरीकुंड पुलिस ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब के साथ एक नेपाली को किया गिरफ्तार, पवित्र धाम मे भी कर रहा था अवैध शराब का कारोबार.!

श्री केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस पर यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के साथ साथ अवैध धंधों पर लगाम लगाने की भी ज़िम्मेदारी दीं गई है जिसके चलते चौकी गौरीकुण्ड पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली अभियुक्त को 48 बोतल अवैध शराब मार्का मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

 

*अभियुक्त का विवरण*

दिपेन्द्र शाही S/O लाल बहादुर शाही, उम्र 27 वर्ष, निवासी पालिका पलाता, थाना थिर्पू वार्ड नं० 1, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, हाल निवासी गौरीकुण्ड थाना सोनप्रयाग।

 

*पुलिस टीम का विवरण*

1- अपर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शाह

2- आरक्षी विनोद गुसांई

3- आरक्षी अर्जुन

 

You may have missed

Share