
गढ़ सेवा समिति द्वारा पूज्य श्री कृष्णनाथ जी महाराज की पावन सेवा परंपरा को समर्पित “विशाल भंडारा” का आयोजन आज एमकेपी रोड स्थित स्थल पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे आरंभ हुआ, जिसमें लगभग 700–1000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं युवा स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्वच्छता एवं सेवा भाव विशेष रूप से देखने को मिला।
गढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन थपलियाल ने अपने वक्तव्य में कहा हमारा उद्देश्य केवल भंडारा करना नहीं, बल्कि सेवा की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची भक्ति है। समाज में एकता, सहयोग और आध्यात्मिक जागरण के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।”
समिति के सक्रिय भूमिका निभाने वाले शुभम कुमार , श्याम बाबू पांडे , अनूप पंत , राम कुमार शंखधर , रविन्द्र, अनूप, वीरेश चौधरी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट