उत्तराखंड में 25 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 12 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट……..
देहरादून: 25 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट25 अप्रैल को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखेंगे।
श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 25 अप्रैल की देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा 11 मई की शाम कई पड़ावों से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 12 मई को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।25 अप्रैल को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखेंगे।
पूजा-अर्चना के बाद राजमहल में तेल का कलश गाडू घड़ा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारीगण गाडू घड़ा-तेल कलश को लेकर राजमहल नरेंद्र नगर से 25 अप्रैल देर शाम श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगे।
26 अप्रैल सुबह से दोपहर तक गाडू घड़ा तेल कलश मंदिर समिति की ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगा।
कलश यात्रा में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, हरीश डिमरी, सुरेश डिमरी, सुभाष डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संजय डिमरी, विपुल डिमरी सहित डिमरी पंचायत के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।


More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !