May 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर की गदरपुर पुलिस ने लोगो को ठगने वाले दो शातिर आरोपियो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपीयों के कब्ज़े से करीब 5 करोड़ रुपयों के असली और नकली नोट किये बरामद, गड्डी के ऊपर और नीचे असली और बीच मे चूरन वाले नोट लगा कर लगा रहे थे लोगो को चुना.!

 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस विजन को प्रभावी रूप से लागू करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों, आर्थिक अपराधों में संलिप्त गिरोहों, अवैध कारोबारियों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकली नोट, नशा, संगठित अपराध, अवैध कारोबार एवं आमजन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान के अंतर्गत गदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई*

🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं SHO गदरपुर के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सैफ्टा फार्म रोड पर पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद हुए।

 

*ऊपर असली नोट, नीचे नकली नोट — देखकर पुलिस भी रह गई हैरान*

➡️ बरामद नोटों की जांच करने पर पाया गया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” अंकित नकली नोट रखे गए थे, जिससे आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके। पुलिस द्वारा मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली एवं नकली नोट बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला बड़े स्तर पर नकली नोटों को खपाने एवं आर्थिक अपराध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

 

*अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*

➡️ बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर कोतवाली गदरपुर में

मु0 FIR नं0 141/2026 धारा 179/180/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

➡️ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त नकली नोट कहां से लाए किन लोगों के माध्यम से इनकी सप्लाई हो रही थी तथा इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।

 

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं संभावित गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

 

1. मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नं0 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।

 

2. मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 41 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण*

 

➡️ 18 गड्डी 500 रुपये के नकली नोट, प्रत्येक गड्डी में 200 नोट।

 

➡️ 20 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।

 

➡️ 22 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें अधिकांश नोट “Children Bank of India” अंकित नकली पाए गए।

 

➡️ 12 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।

 

➡️ 15 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें मुख्य नोट असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।

 

➡️ एक काला-सफेद धारीदार बैग, जिसमें 157 गड्डी 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

 

➡️ कुल लगभग 4 करोड़ 54 लाख रुपये की बरामदगी।

 

 

 

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

➡️ “जनपद ऊधमसिंहनगर में आर्थिक अपराध, नकली नोट, नशा एवं संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

*पुलिस टीम*

➡️ SHO भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, कोतवाली गदरपुर।

➡️ उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा।

➡️ उ0नि0 मुकेश मिश्रा, प्रभारी चौकी महतोष।

➡️ हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह।

➡️ कांस्टेबल लक्ष्मण Kumar।

➡️ कांस्टेबल रघुवर सिंह।

➡️ कांस्टेबल अमित देवरानी।

You may have missed

Share