उत्तराखंड के बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, 150 से पार पहुंची यात्रा में मृतकों की संख्या……
देहरादून: बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, 150 से पार पहुंची यात्रा में मृतकों की संख्या। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रविवार को भी चार लोगों की जान चली गई।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, बदरीनाथ में दो और यमुनोत्री धाम में भी दो यात्रियों की जान गई है। वहीं, अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 157 पहुंच गई है।
केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 73 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 38, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है।


More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!