
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा है, जहां घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है।
फिलहाल कार सवारों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले पापी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिक बालिका को नशीली चीज खिलाकर आरोपी ने किया था बलात्कार,
मसूरी में मनाया गया गोरखाली तीज महोत्सव, नेपाल आपदा मे मारे गये दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि. !
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!