अंकित गुप्ता (राष्ट्रीय दिया समाचार) मेरठ
मोदीनगर। कुम्हैड़ा गांव में घर के बाहर आग जलाने का विरोध करने पर दबंगों ने मुन्नी देवी के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। मुन्नी देवी ने बताया कि सर्दी में कुछ युवक उनके घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे थे। युवक इस दौरान गाली गलौज कर रहे थे। मुन्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और अभद्रता करने लगे। आरोपियों के साथी धारदार हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने मुन्नी के घर में घुसकर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की। हमले में अबरार व नगमा समेत चार लोग घायल हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानू,जाबिद,तसव्वर और वाहिद के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास