देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ गांव में काश्तकारों के मवेशियों में अज्ञात बीमारी से चार बैलों की मौत हो गई है। उप प्रधान विरेन्द्र राम ने बताया है कि वाण गांव में एक सप्ताह से पालतू पशुओं में बीमारी फैल रही है अभी तक कृपाल सिंह, केशर सिंह, रणजीत सिंह के चार बैल इस अज्ञात बीमारी से मर गए हैं। कई जानवर इस रोग से ग्रसित है। उन्होंने बताया कि गाय और बैलों का पेट फूल रहा और उनका पेट खराब होने के बाद उनकी मौत हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु-चिकित्सक देवाल की दी है।
इधर, पशु अस्पताल के फार्मेसिस्ट शिशुपाल ने बताया कि वलाण गांव में पशुओं के इलाज के लिए पशु एंबुलेंस और टीम भेजी गई है।

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!