
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
पर्यटन नगरी मसूरी की लाइफलाइन माने जाने वाले देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्थायी डबल लेन पुल तैयार होगा। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने शिव मंदिर के निकट 12 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से मसूरी आने-जाने वाले लाखों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
मंत्री ने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन मार्गों में शामिल है और यह पुल मसूरी की लाइफलाइन के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की आपदा में पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वैली ब्रिज बनाकर यातायात सुचारू किया गया। अब स्थायी समाधान के रूप में आधुनिक तकनीक से नया डबल लेन पुल तैयार किया जाएगा। इस मौेके पर एन्होने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा की बढती लोकप्रियता से घबरा गया है ओ वेवजह के आरोप लगाकर अपने आप को जिंदा रखना चहाते है पर उससे कुछ नही होने वाला है।उन्होने कहा कि हाल में पाच राज्यों में हुए चुनावों में से तीन राज्यों में भापा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। जिससे साफ है कि देष मेें मोदी का मैजिक बरकरार है ओर इसी तर्ज पर आने वाले समय में अनय राज्यों में होने वाले चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल कर देष को 2047 में विकसित देष बनाने में अपना अहम योगदान देगी।
मसूरी पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और व्यापारियों ने पुल निर्माण को मसूरी के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन सीजन में लगने वाले जाम और यातायात दबाव में कमी आएगी। लोगों का मानना है कि नया डबल लेन पुल न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि भविष्य में बढ़ते पर्यटन दबाव को संभालने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

More Stories
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाक़ात, धामी को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर दीं बधाई, मसूरी के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से की चर्चा !
एसएसपी देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 पुलिस कर्मियों का को किया सम्मानित !
हरिद्वार के मुस्लिम संघठन के लोगो ने विगत दिनों हुई पुलिस मुठभेड में कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर एसएसपी देहरादून तथा निरीक्षक नरेश राठौड की कि सराहना।