
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। काबीना मंत्री ने कुठालगेट चौक में स्वामी रामतीर्थ जी की मूर्ति स्थापना, ग्राम पंचायत छमरोली के भैंसवाणसैंण में प्राथमिक विद्यालय के भवन और चाहरदीवारी निर्माण के साथ-साथ ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा में प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की स्वीकृति पर भी आभार जताया।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही