
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और शिक्षित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार के जनजाति आयोग के निदेशक संजय टोलिया उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बचना शर्मा ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब, वंचित और जनजाति समाज के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। लाखामंडल आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भी उसी सोच का प्रतीक है जहां गरीब की बेटियों को मुफ्त शिक्षा, भोजन और आवास मिलता है। बचना शर्मा ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। हमारी सिर्फ इतनी प्रार्थना है कि लाखामंडल क्षेत्र के आश्रम पद्धति और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए और बढ़ती छात्र संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जाएं।उन्होंने बताया कि अभी एक-एक शिक्षक को 3-4 कक्षाएं संभालनी पड़ रही हैं। यदि शिक्षकों की पूर्ति हो जाए तो सरकार की कोई भी देश में अनपढ़ ना रहेने वाली नीति और तेजी से सफल होगी और गरीब से गरीब बच्चे को भी अच्छी शिक्षा मिल सकेगी बचना शर्मा ने विश्वास जताया कि निदेशक संजय टोलिया जनजाति आयोग इस जनहित के मुद्दे को सरकार के समक्ष प्राथमिकता से रखकर गरीब और जनजाति बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करेंगे।ज्ञापन देने में उपस्थित उपाध्यक्ष बचना शर्मा, ओमप्रकाश, पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी घनश्याम, पीरू आदि। मोजुद रहे।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ