श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस व प्रशासन द्वारा निरंतर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.08.2026 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मीरापुर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर उनकी समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ियों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन एवं श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। कांवड़ मार्ग पर निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ