चमोली
बद्रीनाथ के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री केदार सिंह फोनिया का बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया है। पूर्व विधायक फोनिया के निधन की सूचना से चमोली जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। कुछ दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, टिहरी सांसद राज लक्ष्मी शाह समेत कई लोग उनसे मिलने पहुंचे थे।केदार सिंह फोनिया उत्तर प्रदेश में भी मंत्री रहे और उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में भी कैबिनेट मंत्री रहे।
कुछ दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, टिहरी सांसद राज लक्ष्मी शाह समेत कई लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। केदार सिंह फोनिया उत्तर प्रदेश में भी मंत्री रहे और उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में भी कैबिनेट मिनिस्टर रहे।
-स्वर्गीय केदार सिंह फोनिया ने उत्तरप्रदेश में पर्यटन – मंत्री रहते हुए औली को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाई थी। जोशीमठ औली रोपवे भी उन्हीं की देन है। बदरीनाथ विधानसभा के दूरस्थ गांवों में सड़कें पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। वे चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र के गमशाली गांव के निवासी थे।
-यूपी में पूर्व कैबिनेट व बदरीनाथ विधायक केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार को तेड़के निधन हो गया। उन्होंने 1969 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था और हार गए थे तब 1991 में विधानसभा चुनाव लड़े और यूपी में कल्याण सिंह की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे। वर्ष 1993 और 96 हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत गए थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद अंतरिम सरकार में भी वे लोक निर्माण विभाग और पर्यटन मंत्री रहे। उत्तराखंड में 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी, लेकिन खंडूरी सरकार में वे मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हो पाए थे।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा