
देहरादून। उत्तराखण्ड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विशेषकर वन सम्पदा व पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कैबिनेट मंत्री का श्री दरबार साहिब में ससम्मान स्वागत किया गया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि “श्री दरबार साहिब में आकर आत्मा को अपार शांति और ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।” श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि “वन मंत्री के नेतृत्व में वनाग्नि के मामलों में कमी आई है, साथ ही वृक्षारोपण व फलदार पौधों के रोपण से वन्य जीवों और इंसानों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल हुई है।”

More Stories
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिवस पर सेवा एवं समर्पण का कार्यक्रम किया आयोजित,. ।
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी मे शातिर बदमाशों को लगी गोली.!
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन