-मायापुर में दो व्यापारियों को कालातीत सामान रखने के लिये थमाए नोटिस
गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्गों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन निरीक्षण शुरु कर दिया है। गुरूवार को प्रभारी अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बदरीनाथ राजमार्ग पर मायापुर में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो व्यापारियों को कालातीत खाद्य सामग्री को लेकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने के नोटिस दिए गए हैं।
प्रभारी अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर जनपद में सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। ऐसे में बीते दिनों मायापुर में एक होटल में कालातीत सामग्री रखने की सूचना पर गुरूवार को बाजार में सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल व्यवसायी की ओर से तीन दिन पूर्व कालातीत बिस्कुट होने की बात कबूल की, वहीं एक अन्य दुकान में बिस्कुट के 30 पैकेट बरामद हुए। जिस पर दोनों व्यवसायियों को तीन दिनों में लिखित स्पष्टीकरण देने के लिये नोटिस दिए गए हैं। बताया कि तीन दिनों बाद व्यवसायियों के विरुद्ध खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत न्याय निर्णायन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी में वाद दायर किया जाएगा।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*