गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में अब चंद दिनों का समय शेष रह गया है। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से तैयारियों में जुटा है। चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने गुरुवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली से जनपद की प्रवेश सीमा कमेडा तक हाईवे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर बाजपुर में हाईवे किनारे सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाए। मैठाणा में सड़क चौडीकरण कार्यो को तेजी से पूरा करें। मैठाणा, नंदप्रयाग, कमेडा एवं अन्य भूस्खलन जॉन के आसपास मलवे का त्वरित निस्तारण करते हुए ब्लैकटाप किया जाए। हाईवे पर मोडों की साफ सफाई और सुरक्षा के दृष्टिगत से साइनेज लगाए जाए। जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर स्थापित वाटर एटीएम, हैंडपंप एवं टीटीएसपी पर शुद्ध पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश दिए। सुलभ को यात्रा मार्ग पर स्थित शौचालयों में नियमित साफ सफाई, पानी एवं बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने को कहा।
जिले की प्रवेश सीमा गौचर में चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर और स्वास्थ्य जांच केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चेकपोस्ट पर तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण के साथ यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चेकपोस्ट पर स्थापित स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए जनरेटर स्थापित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रान्तर्गत यात्रा मार्ग पर स्वच्छता एवं यात्री सुविधा का नियमित निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम चमोली एसके पांडेय, एसडीएम कर्णप्रयाग आरके पांडेय, एनएचआईडीसीएल के डीजीएम सुशील कुमार, सीएमओ डॉ.राजीव शर्मा, सीओ पुलिस प्रमोद शाह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*